प्रयागराज, जून 6 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। बारिश का मौसम करीब आने के बाद भी अब तक नालों की सफाई न होने से नागरिकों में आक्रोश है। शनिवार को सोहबतियाबाग में पार्षद शिव सेवक सिंह के आवास पर हुई बैठक में समस्या पर चर्चा की गई।बताया गया कि अल्लापुर, सोहबतियाबाग, अलोपीबाग, टैगोर टाउन, जार्जटाउन, तुलारामबाग आदि अन्य जलभराव वाले मोहल्लों में नई व पुरानी सीवर लाइनों की पूर्णतः सफाई के लिए मेनहोलिंग का कार्य विगत वर्षों की भांति इस वर्ष शुरू नहीं किया गया। जिला प्रशासन से मांग रखी गई है कि गंगा प्रदूषण की ओर नई सीवर लाइन व जलकल विभाग की पुरानी सीवर लाइन की सफाई का कार्य बरसात के पहले पूरी कराने की मांग रखी गई। इस दौरान संजय पांडेय, छेदी लाल पटेल, बृजमोहन, अमित कुमार मुन्ना, धीरेन्द्र सिंह, बब्बू, दिनेश सरोज, राजकुमार, राजेश कुमार, नोखेलाल गु...