बगहा, जुलाई 5 -- बेतिया,बेतिया प्रतिनिधि। पश्चिम चंपारण जिले में लगातार 10 वर्षों से जून जुलाई महीने में औसत से 80 फीसदी कम बारिश हो रही है। जिससे फसल चक्र प्रभावित हो रहा है। कम बारिश होने से किसान वैकल्पिक फसलों का विकल्प तलाश रहे हैं। पश्चिम चंपारण जिले में लगभग 3.80 लाख हेक्टेयर में विभिन्न फसलों के साथ-साथ बागवानी फसलों की खेती होती है। जिसमें से लगभग 28 हजार हेक्टेयर असिंचित क्षेत्र है। जून और जुलाई माह में औसतन 250 एमएम बारिश की आवश्यकता है।जिसके विरुद्ध मात्र लगभग 48 एमएम बारिश हुई है। सांख्यिकी विभाग के आंकड़ों के अनुसार यह क्रम लगातार 10 वर्षों से चल रही है। यह भी पढ़ें- Nawada News: दगाबाज मानसून : खेतों में दम तोड़ रहा धान का बिचड़ाकम बारिश का असर जिसके कारण धान, गन्ना, मक्का, सब्जी,आम,लीची आदि के उत्पादन में 40 फीसदी की गिरावट...