शामली, मार्च 21 -- शामली जनपद में रात से शुरू हुई बारिश का सिलिसला दिनभर में भी जारी रहा। रात से दिन में दोपहर दो बजे तक रुक रुककर बारिश होती रही। इसके साथ ही तेज हवा भी चली। इससे गेहूं एवं सरसों की फसल को भारी नुकसान हुआ है जबकि आलू एवं अन्य सब्जियों की फसलों को भी नुकसान है। इससे आलू की खुदाई प्रभावित हो गयी है। दूसरे बारिश के चलते तापमान गिरने से ठंड फिर लौट आयी। बारिश के चलते जिले में गन्ने की छोल बंद रहने से शुगर मिलों में भी नौ कैन की स्थिति रही। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गत दो दिनों से मौसम फिर से बदल गया है। गुरुवार जनपद में देहात क्षेत्रों मेंदिन से ही बारिश शुरू हो गयी थी। शामली शहर में भी रात से बारिश शुरू हो गयी। बारिश जैसे ही शुरू हुई तो शुक्रवार की दोपहर तक रुक रुककर...