देहरादून, सितम्बर 29 -- Kedarnath Yatra Resumes: उत्तराखंड में बारिश ने सर्दी बढ़ा दी है। पहाड़ी और उच्च हिमालयी इलाकों में बर्फबारी से मौसम बेहद सर्द हो गया है। पिछले दो दिनों की बारिश ने पांच डिग्री तक पारा लुढका दिया है। आज भी पांच जिलों में बारिश का अनुमान है। बारिश और भूस्खलन के बीच चारधाम यात्रियों के लिए खुशखबरी है। आज केदारनाथ यात्रा खुल गई है। रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने मंगलवार को अपडेट जारी किया। प्रशासन के मुताबिक, आज सोनप्रयाग एवं गौरीकुण्ड से केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा प्रारम्भ कर दी गई है। यात्रियों को छोटे-छोटे समूहों में भेजा जा रहा है। हैलीकॉप्टर के माध्यम से भी केदारनाथ धाम की यात्रा सुचारु रूप से संचालित हो रही है। मौसम एवं मार्ग की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सावधानीपूर्वक यात्रा करने की सलाह दी गई है।गंगोत्री...