जहानाबाद, मई 12 -- बारिश और मेघ गर्जन से कुदरासी विद्यालय की सीढ़ी का छत ध्वस्त, बड़ा हादसा टला करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय कुदरासी में मंगलवार की शाम तेज मेघ गर्जन एवं बारिश के दौरान विद्यालय भवन की सीढ़ी का छत अचानक ध्वस्त हो गया। हालांकि संयोग अच्छा रहा कि मॉर्निंग स्कूल होने के कारण विद्यालय बंद हो चुका था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय ग्रामीण प्रेम कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान लगभग पांच वर्ष पूर्व निर्मित विद्यालय भवन की सीढ़ी के ऊपर बना छत भरभराकर गिर पड़ा। यह भी पढ़ें- बारिश और मेघ गर्जन से कुदरासी विद्यालय की सीढ़ी का छत ध्वस्त, बड़ा हादसा टला छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानक...