मुरादाबाद, जुलाई 30 -- मुरादाबाद। बाबा अमरनाथ की यात्रा अधिक बारिश एवं भूस्खलन के चलते प्रभावित हुई है। साइन बोर्ड ने पहलगाम के रास्ते से यात्रा पूरी तरह बंद कर रखी है। हालांकि दो दिन बंदी के बाद अब यात्रियों को बालटाल के रास्ते से गुफा तक भेजा जा रहा है। यात्रा पर जत्था लेकर गए श्री शिव सेवक दिल्ली के मुरादाबाद के प्रभारी अजय त्रिवेदी ने बताया भीड़ और रास्ता बंद होने के चलने साइन बोर्ड ने कई दिन तक रजिष्ट्रेशन भी बंद कर दिए थे। अब यह भी शुरू कर दिये हैं। बारिश और यात्रा रुकने के चलते यात्रा में दस से बारह दिन तक लग रहे है। वह आज रात में अपने जत्थे के साथ लौट रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...