चित्रकूट, अगस्त 24 -- चित्रकूट, संवाददाता। जिले में जोरदार बारिश के साथ नदी-नालों में उफान के दौरान खरीफ की फसलों को काफी क्षति हुई है। मंदाकिनी की बाढ़ में नदी किनारे तैयार सब्जी की खेती पूरी तरह बर्बाद हो गई है। जिससे किसानों को लंबी चपत लगी है। खेतों में बारिश का पानी भर जाने से सर्वाधिक तिल, अरहर, उर्द, मूंग आदि की फसल को नुकसान हुआ है। किसानों की मानें तो केवल धान की फसल से ही अब उम्मीदें रह गई है।

क्षेत्र में हुई बर्बादी करीब एक सप्ताह तक रुक-रुककर मूसलाधार बारिश हुई है। जोरदार बारिश से मंदाकिनी, बरदहा के अलावा अन्य छोटे नाले भी उफान पर आ गए थे। दो दिन पहले ही बारिश थमने के साथ नदी-नालों का जलस्तर कम हुआ है। फलस्वरुप अब बारिश और बाढ़ से फसलों को हुई क्षति का मंजर साफ नजर आने लगा है। मंदाकिनी नदी किनारे सीतापुर, डिलौरा, तरौंहा, कपसेठी...