नई दिल्ली, जनवरी 23 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता शुक्रवार को गणतंत्र दिवस की परेड रिहर्सल एवं बारिश के चलते दिनभर लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। एक तरफ जहां नई दिल्ली के अधिकांश इलाके गणतंत्र दिवस की परेड के चलते दोपहर तक बंद थे तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली की अन्य सड़कों पर बारिश की वजह से वाहन रेंगते हुए नजर आए। कई इलाकों में दोपहर तक यही स्थिति बनी रही। वहीं शाम को दोबारा बारिश होने से एक बार फिर जाम में लोग फंस गए। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने जाम को लेकर बड़ी संख्या में शिकायत दर्ज कराई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कर्तव्यपथ पर परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई थी। इसके चलते सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक कर्तव्यपथ के रास्ते उत्तर से दक्षिण एवं दक्षिण से उत्तर जाने के रास्ते पूरी तरह से बंद थे। कर्तव्यपथ के आसपास भारी सुरक्षा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.