कौशाम्बी, मार्च 21 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद शुक्रवार की रात हुई बेमौसम बारिश और तेज हवा ने सिराथू तहसील क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर दिया। खेतों में पक कर तैयार खड़ी गेहूं की फसल पर बारिश आफत बनकर बरसी। इससे तराई क्षेत्र के कई गांवों में खेतों में गेहूं की फसल बिछ गई है।शुक्रवार की रात हुई बेमौसम बारिश के चलते सिराथू तहसील क्षेत्र के रामपुर बरनावा, गिरधरपुर गढ़ी, कड़ा, हब्बूनगर, लेहदरी, अंबाई बुजुर्ग, अफजलपुर सातों, कंथुवा और गोविंदपुर सहित दर्जनों गांवों में सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। किसान बताते हैं कि फसल कटाई के लिए पूरी तरह तैयार थी और अगले दस दिनों में कटाई शुरू होने वाली थी, लेकिन अचानक हुई बारिश और तेज हवा ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। भोला चौराहा के किसान धनराज यादव, गोविंदपुर के संतोष जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.