बारिश और तेज हवा से खेतों में बिछीं धान-बाजरा की फसलें
औरैया, सितम्बर 26 -- तहसील क्षेत्र में करीब 36 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेज बारिश और हवा के कारण कई स्थानों पर पकने को तैयार धान और बाजरा की फसल खेतों में बिछ गई है। खेतों में पानी भरने से अन्य फसलों को भी नुकसान होने की आशंका है। मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो नुकसान और बढ़ सकता है। क्षेत्र के कई गांवों में खेत पानी से लबालब हो गए हैं। धान और बाजरा की फसल पकने की अवस्था में है। ऐसे समय पर फसल गिरने से उत्पादन और गुणवत्ता दोनों प्रभावित होने की आशंका है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बारिश और तेज हवा से गिरी धान की फसल हो रही बर्बाद पानी अधिक समय तक भरा रहा तो धान की बालियां खराब होने के साथ कटाई में भी परेशानी आ सकती है। किसानों का कहना है कि फसल तैयार करने में पहले ही हजारों रुपये खर्च हो चुके हैं। महंगी खाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.