चित्रकूट, मार्च 21 -- चित्रकूट। जिले में शुक्रवार की देर शाम हुई बारिश ने रबी की फसलों को प्रभावित कर दिया है। खेत-खलिहानों में कटी पड़ी फसलें गीली होने से थ्रेसिंग का कार्य प्रभावित हो गया है। इसके साथ ही तेज हवाओं के चलने से पकी खड़ी फसलें खेतों में गिर गई है। खेतों में फसलों की हालत देख किसान चिंतित नजर आ रहे है। अभी भी आसमान में बादल छाने के साथ तेज हवाएं चल रही है। जिससे बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने तीन दिन पहले ही हल्की से मध्यम बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया था। अभी रविवार तक बारिश होने की संभावना है। एक दिन पहले शुक्रवार को दिन में हल्की बूंदाबांदी हुई थी। इसके बाद देर शाम करीब साढ़े नौ बजे मुख्यालय कर्वी समेत ज्यादातर इलाकों में बारिश हुई। मौजूदा समय पर रबी की ज्यादातर फसलें पक चुकी हैं। चना, मसूर, मटर, सरसों आ...