बारिश और खुशहाली के लिए 23 जून को होगी सातनाला पहाड़ पूजा
घाटशिला, जून 18 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया प्रखंड के सोनाहातु पंचायत अंतर्गत आमाभुला गांव के पास 23 जून को सातनाला पहाड़ पूजा आयोजित होगी। अच्छी बारिश और क्षेत्र की खुशहाली के लिए यह 200 साल पुरानी परंपरा है। पूजा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पुजारी काली पद महतो और पुजारी भुआ सबर ने बताया कि कई मौजों के लोग इस पूजा में शामिल होते हैं। पूजा अर्चना के बाद मेला भी लगता है, जिसमें विभिन्न दुकानें सजती हैं। पूजा स्थल के चारों ओर घने जंगल हैं। पहाड़ी पर झरना है, जहां सालों भर पानी निकलता है। पूजा स्थल के पास से चांडिल मुख्य बांयी नहर भी गुजरती है। यह भी पढ़ें- चाकुलिया: बारिश और खुशहाली के लिए 23 जून को होगी सातनाला पहाड़ पूजा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.