गौरीगंज, मार्च 20 -- अमेठी। संवाददाता जिले में शुक्रवार सुबह से ही मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आसमान में घने बादल छा गए और अलग-अलग समय पर जिले के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम के इस बदलाव के साथ तेज हवाएं भी चलीं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।तेज हवाओं और बारिश के कारण गेहूं और सरसों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। खासकर खड़ी फसलें झुक गईं, जिससे उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। अमेठी और संग्रामपुर क्षेत्र के कुछ इलाकों में हल्की ओलावृष्टि भी हुई, जिसने किसानों की परेशानी और बढ़ा दी। स्थानीय किसानों का कहना है कि इस समय फसल पकने की स्थिति में है। ऐसे में बारिश और ओले से काफी नुकसान हो सकता है। कई जगहों पर सरसों की फसल गिर गई है, जबकि गेहूं की बालियां भी प्रभावित हुई हैं। जिला प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.