मुंगेर, मार्च 26 -- असरगंज, निज संवाददाता। शुक्रवार की रात असरगंज प्रखंड क्षेत्र में तेज आंधी बारिश एवं ओला पड़ने से रबी एवं आम की फसल को व्यापक नुकसान हुआ है। आंधी एवं बारिश से आम के मंजर एवं छोटे टिकोले के दाने झड़ गये। गेहूं एवं मकई की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। नुकसान का जायजा लेने जिला परिषद सदस्य अनिल कुमार सिंह ने चौरगांव एवं अमैया पंचायत का भ्रमण किया। ढोल पहाड़ी गांव के राजीव कुमार, संपत्ति मंडल, अरविंद मंडल, अमरजीत मंडल, लटूरी मंडल, शंकर मंडल, अधिक लाल मंडल, संजीत मंडल,अवधेश मंडल, रंजीत मंडल सहित अन्य किसानों ने बताया कि ओला पड़ने से प्याज की फसल को काफी नुकसान हुआ है। यहां तक की मसूर, खेसारी, चना सरसों काटकर तैयारी के लिए खलिहान में रखा था। बारिश के कारण खलिहान में पानी जम गया और फसल बर्बाद हो गई। बैजलपुर के विनोद सिंह, नगीना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.