संभल, अप्रैल 30 -- हल्की बूंदाबांदी के चलते मौसम सुहाना हो गया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और तापमान में भी गिरावट रही। भीषण गर्मी से जहां लोग कई दिनों से परेशान थे उन्होंने बुधवार को काफी राहत महसूस की। सुबह से लेकर शाम तक धूप नहीं निकली और करीब तीन घंटे तक हल्की बूंदाबांदी होती रही। इस दौरान तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज खाफी गर्म था। मंगलवार को भी दिनभर बादल छाए रहे थे। रात के वक्त भी ठंडी हवा चलती रही। सुबह जब लोग सोकर उठे तो कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो रही थी, लेकिन सुबह 10 बजे बूंदें कुछ तेज हुईं तो लोगों को लगा कि तेज बारिश हो सकती है। यह भी पढ़ें- बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत दोपहर तक इसी तरह हल्की-हल्की बूंदें पड़ती रहीं, जिससे सड़कें भी ठीक तरह से गीली नहीं हो पाईं। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.