विकासनगर, मार्च 19 -- पिछले पांच दिनों से मौसम के अचानक बदले मिजाज ने किसानों की कमर तोड़ दी है। रविवार रात हुई बेमौसम बारिश से खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा। इसके बाद गुरुवार सुबह चली तेज हवाओं और दोपहर बाद हुई बारिश ने पकने को तैयार फसलों को और प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के कारण गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई, जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। पिछले रविवार से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। रविवार को पछुवादून में तेज हवाओं के साथ ही बारिश हुई थी। जिससे खेतों में खड़ी गेहूं की फसल गिर गई। इसके बाद बुधवार रात से पछुवादून में तेज हवाएं चल रही है। सुबह तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। कुछ देर मौसम थमने के बाद दोबार दोपहर बाद बारिश होने लगी। ऐसे में किसानों ने जुगाड़ कर गेहूं की फसल को खड़ा किया था, लेकिन बुधवार रात ...