लखीसराय, जून 8 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। बारिश और आंधी के कारण सोमवार को मौसम सुहावना हो गया। लोगों को कड़ी धूप से राहत मिली। भीषण गर्मी के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। सुबह में सूर्य बादलों के भीतर था। इसके बाद कड़ी धूप हो गई। दोपहर में आंधी और बारिश से तापमान में गिरावट आई। वहीं बारिश के कारण जल जमाव व कीचड़ भी जमा हो गया। आम-जामुन के फल को हानि पहुंचने की बात बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- रायबरेली में बारिश से बदला मौसम, फसलों को मिली संजीवनी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...