भोपाल, जनवरी 27 -- राजधानी दिल्ली-एनसीआर ही नहीं मौसम ने आज मध्य प्रदेश में भी पलटी मारी और ग्वालियर-उज्जैन सहिक कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। एमपी में दो दिनों से बदलों ने डेरा जमा रखा था। आज सुबह से ही जिले के कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले गिरे। उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश देखी गई। मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश का अलर्ट पहले ही जारी कर दिया था। इस बारिश से किसानों को भी फायदा होगा। इस बारिश ने फिर एक बार मध्य प्रदेश में ठंड को बढ़ा दिया है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो अगले 24 घंटे इसी तरह का मौसम रहने वाला है।ग्वालियर-चंबल में भी खूब झमाझम ग्वालियर-चंबल अंचल में मंगलवार को रिमझिम बारिश हुई है। सुबह से आसमान में बादल मंडरा रहे थे, जो दोपहर बाद बूंदाबांदी फिर रिमझिम बारिश में बदल गए। दिन में बारिश के बाद ठं...