बगहा, मार्च 21 -- चनपटिया। बारिश एवं तेज आंधी ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। बारिश के चलते खेतों में बिछी गेहूं की फसल के खराब होने की आशंका से किसानों के चेहरों पर मायूस साफ दिखाई दे रही है। चनपटिया में शनिवार की सुबह से ही रुक-रुककर हो रही बारिश और तेज आंधी से क्षेत्र के कई गांव के खेतों में तैयार खड़ी गेहूं की फसल गिरकर जमीन पर बिछ गई। इससे किसान काफी परेशान दिखे। किसानों का कहना है कि भीगी हुई और जमीन पर गिरी फसल के सड़ सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...