उरई, अप्रैल 9 -- उरई। संवाददाता हाल ही में जिले में ओलावृष्टि एवं बारिश के रूप में आई दैवीय आपदा ने हजारों की संख्या में किसानों को तबाह कर दिया है। ऐसे में फसलों में हुए नुकसान को लेकर शिकायतों की झड़ी लगी है। अभी तक करीब तीन हजार किसान बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करा चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा किसानों की संख्या कुठौंद एवं नदीगांव ब्लाक से है। किसानों की शिकायत के आधार पर बीमा कंपनी एवं कृषि विभाग की टीमें लगातार नुकसान का आकलन करने में जुटी हैं।इस बार ओलावृष्टि एवं बारिश ने खेत में पककर तैयारी हो रही गेहूं से लेकर अन्य फसलों को तहस नहस कर दिया है। राजस्व टीमों के साथ ही फसल बीमा कंपनी एवं कृषि विभाग की टीमें लगातार विभिन्न क्षेत्रों में नुकसान के आंकलन करने में लगी हैं जिससे प्रभावित किसानों को क्षतिपूर्ति दिलाई जा सके। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.