हाथरस, अप्रैल 4 -- हाथरस। शुक्रवार और शनिवार की रात को लगातार दो दिन आई तेज आंधी और बारिश ने फसलों को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाया है। इससे सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं की फसल को हुआ है। आंधी के बाद आई बारिश से खेत में कटी पड़ी गेहूं की फसल भीग गई है, वहीं कटाई के बाद खेतों में लगे गेहूं के ढ़ेर भीगने से किसानों को इसे सुखाने में दोगुनी मेहनत करनी पड़ेगी। जिले में शुक्रवार और शनिवार को तेज चमक और गरज के साथ बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीर खींच दी है। इन दिनों किसान साल में उगाई वाली मुख्य फसल गेहूं की कटाई में जुटे हैं। लेकिन प्रकृति ने किसान की परेशानी को बढ़ा दिया है। पिछले करीब 20 दिन से हल्की बारिश और आंधी ने गेहूं की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। किसान जल्दी से जल्दी अपनी फसल की कटाई करने के बाद थ्रेसर से निकाल कर अपने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.