साहिबगंज, मई 5 -- साहिबगंज। साहिबगंज व आसपास के इलाकों में बीते सोमवार की रात करीब 8.30 बजे आंधी-बारिश से कुछ देर के लिए सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश से पहले आंधी चलने से कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गये। जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में तेज हवा व बारिश से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई । वैसे जिला मुख्यालय के अधिकांश हिस्से में रात सवा दस बजे तक पुन: बिजली चालू कर दी गई। शहर के कई रोड पर पेड़ की टहनियां गिरने से अवागामन कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ। शहर के स्टेशन रोड में जीआरपी मंदिर के पास जामुन पेड़ की टहनी टूट कर मेन रोड पर गिरा। इसी प्रकार नार्थ कॉलोनी घाट रोड पर कई अशोका पेड़ की टहनी टूटकर गिरने से आवागमन में थोड़ी परेशानी हुई। उधर,जिला जनसंपर्क कार्यालय जाने वाले रोड पर एक लम्बा पेड़ टूटकर गिरा। किदवई पथ, गंगा घाट रोड आदि में भी कुछ ...