बारिश-आंधी ने दी राहत, धूप ने निकाला पसीना
भदोही, जून 24 -- भदोही, संवाददाता। शहर से सटे गांवों में मंगलवार की रात करीब 12 से एक बजे के बीच हल्की बरसात एवं आंधी आई। इसके कारण उमस एवं गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली। हालांकि बुधवार को सुबह से ही तीखी धूप होने के साथ ही उमस ने बेहाल करने का काम किया। बता दें कि जनपद में अभी तक मानसून की आमद नहीं हुई है। इसके कारण आम जन मानस को लगातार तीन महीनों से भीषण गर्मी, तीखी धूप एवं हीटवेव का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार की रात पूरेकिशुन सिंह, अस्ती, याकूबपुर, उमरी, रयां, रड़ई, अस्ती आदि गांवों में करीब 15 मिनट की अच्छी बरसात ने काफी राहत दिलाने का काम किया। यह भी पढ़ें- धूप की चुभन के साथ उमस से बेहाल हो रहे लोग लेकिन बुधवार की सुबह से एक बार फिर उमस एवं गर्मी ने बेहाल कर दिया। उधर, किसानों को अब बरसात का इंतजार है ताकि धान समेत अन्य खरीफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.