वाराणसी, अप्रैल 10 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पिछले दिनों बारिश और आंधी से फसलें बर्बाद हो गईं लेकिन सुपर सीडर से सीधी बोई गई गेहूं की फसल मौसम की मार से बच गई। कल्लीपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के क्षेत्र में बोई गई गेहूं की फसल की क्रॉप कटिंग में यह नतीजा सामने आया। यही नहीं, गेहूं की पैदावार भी लगभग 15 प्रतिशत बढ़ गई। इसके अलावा जिले में अन्य जगहों पर इस विधि से बोये गए गेहूं भी सुरक्षित रहे। कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. नवीन कुमार सिंह के मुताबिक लाइन से सीधी बोआई होने से गेहूं के पौधों के बीच से तेज हवा क्रॉस कर जाती है। साथ ही इसकी जड़ें गहरी होने से डंठल मजबूत होते हैं। इससे बारिश से पौधा गिरता भी नहीं है। पौधों में धूप और हवा का संचार लगातार होता रहता है। इसपर हीट स्ट्रोक (तेज गर्मी) का भी असर नहीं होता है।उन्होंने बताया...