बारिश, हवा की वजह से पोल टूटा
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 8 -- शमसाबाद, संवाददाता। मौसम का मिजाज भी उतार चढ़ाव में चल रहा है। सोमवार की सुबह हुसैनपुर तराई इलाके में तेज आंधी व बारिश के चलते बिजली उपकेंद्र बंद हो गया। तेज आंधी से संतोषपुर फीडर के अंतर्गत लोहापानी और दनियापुर गांव के पास हाईटेंशन लाइन का पोल टूटकर गिर गया। इससे बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी जेई को दी। जेई ने बिजली कर्मियों को भेजकर लाइन को शिफ्ट कराकर आपूर्ति बहाल कराई। दनियापुर गांव के पास टूटे पोल को सही करवाने के लिए हाईड्रा मशीन को बुलाया गया और पोल लगवाया गया। जेई जुनैद आलम ने बताया कि आंधी से पोल टूट गया था। उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति के लिए कोई दिक्कत न हो इस कारण दूसरी तरफ से लाइन जोड़कर आपूर्ति बहाल कर दी गयी है। नया पोल लगाया जा रहा है। इसके बाद आपूर्ति पुराने ही स्थान से बहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.