संभल, सितम्बर 28 -- भारतीय किसान यूनियन असली अराजनैतिक का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर क्षेत्रीय समस्याओं से जुड़ा ज्ञापन सौंपेगा। संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार, ज्ञापन में किसानों से जुड़े तीन प्रमुख मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। किसान नेताओं का कहना है कि लगातार हुई अधिक वर्षा से कई क्षेत्रों में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में प्रभावित खेतों का सर्वे कराकर किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की जाएगी। इसके अलावा जुनावई क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित गांवों में भी फसल क्षति का सर्वे कराकर पीड़ित किसानों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग रखी जाएगी। यह भी पढ़ें- धान की फसल के नुकसान पर किसानों को मुआवजे की मांग प्रतिनिधिमंडल अलीगढ़ से मुरादाबाद तक प्रस्तावित ग्रीन कॉरिडोर और औद्योगिक गलियारे...