बागेश्वर, जनवरी 24 -- बसंत पंचमी पर प्रकृति ने लोगों को बर्फ का उपहार दिया। इससे लोगों की प्रकृति तो खिल गई, लेकिन बर्फबारी और बारिश की मार सबसे अधिक सड़कों पर पड़ी। जिले में करीब एक दर्जन सड़कों पर यातायात ठप रहा। सबसे अधिक सड़कें कपकोट में बंद रहीं। दूसरे दिन धूप निकलने से राहत कार्य में तेजी आई। देर शाम तक आधी सड़कें खुल गईं। अन्य सड़कें भी जल्द खुल जाएंगी। जिला मुख्यालय से लगा गिरेछीना मोटर मार्ग आठ घंटे बंद रहा। इस बार चार साल बाद अच्छी बर्फबारी हुई। शुक्रवार को रातभर बर्फबारी होती रही। निचले क्षेत्र में भी बर्फबारी हुई। पालड़ीछीना, मनकोट, धरमघर, जाखनी, बास्ती के अलावा गरुड़ तहसील के द्यौनाई घाटी के थाकला आदि गांवों में जमकर बर्फ पड़ी। करीब चार साल बाद इन क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। शुक्रवार की रात बागेश्वर-कमेड़ीदेवी मोटर मार्ग हुड़...