लातेहार, अप्रैल 4 -- लातेहार संवाददाता। जिले के बारियातू अंचल में जमीन बिक्री और मोटेशन को लेकर कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि चंदन कुमार ने फर्जी वंशावली तैयार कर जमीन की बिक्री कर दी और बाद में संबंधित जमीन का रसीद भी निर्गत करा लिया गया। पीड़ित महेश प्रसाद का कहना है कि उनके पूर्वजों के नाम से खाता संख्या 221, प्लॉट संख्या 302, कुल रकबा 17 डिसमिल जमीन दर्ज है। आरोप है कि बिना किसी जानकारी और सहमति के उक्त खाते से करीब 3.5 डिसमिल जमीन की बिक्री कर दी गई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि इस मामले की जानकारी मिलने के बाद 16 फरवरी 2026 को उन्होंने अंचलाधिकारी को लिखित आवेदन देकर मोटेशन पर रोक लगाने की मांग की थी। इसके बाद 13 मार्च 2026 को सीओ कार्यालय की ओर से नोटिस जारी कर दोनों पक्षों को बुलाया भी गया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.