लातेहार, जनवरी 13 -- बारियातू,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। पंडित जनार्दन पांडेय ने बताया कि भगवान भास्कर मकर राशि मे 14 जनवरी की रात 9 :19 बजे आएंगे। इसी के साथ उत्तरायण भी हो जाएंगे। खरमाश भी समाप्त हो जाएगा। मकर संक्रांति का शास्त्रोक्त नियम है कि प्रदोष के पश्चात् रात्रि में किसी समय संक्रांति लगती है, तो उसका पुण्यकाल दूसरे दिन ही माना जाता है। इस तरह मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। मकर संक्रांति के दिन ऊनी वस्त्र, दुसाला, कंबल, जूता, धार्मिक पुस्तकें, विशेषकर पंचांग का दान करने पर विशेष पुण्य फल दायक होता है। मांगलिक कार्य भी प्रारंभ हो जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.