लातेहार, मई 10 -- लातेहार, प्रतिनिधि। बारियातू पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बेचने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले का खुलासा रविवार को थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने किया।

गिरफ्तारी का कारण थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि चोरी की मोटरसाइकिलों को फर्जी कागजात के सहारे ग्रामीण क्षेत्रों में बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर बारियातू थाना कांड संख्या 30/26, 09 मई 2026 के तहत धारा 303(2) एवं 318(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कौआखाप, कुडु निवासी साजिद अंसारी तथा खेलारी, रांची निवासी रोहित कुमार को गिरफ्तार किया।

पुलिस जांच की प्रक्रिया पुलिस जांच में पता चला कि दोनों आरोपी अलग-अलग क्षे...