गंगापार, फरवरी 27 -- बार एसोसिएशन बारा के बैनर तले शुक्रवार को तहसील मुख्यालय बारा के परिसर में होली मिलन समारोह संपन्न हुआ। समारोह में मौजूद एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारा और सौहार्द का पर्व है। एसडीएम बारा ने कहा कि समाज के सभी वर्ग के लोगों को इस पर्व पर आपसी वैमनस्यता एवं कलुषित विचार का त्याग कर आपस में प्रेम और विश्वास के साथ रहना चाहिए। अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर होली मिलन समारोह मनाया।इस अवसर पर तहसीलदार बारा रोशनी सोलंकी, अध्यक्ष बीरेंद्र यादव, मंत्री अनिल द्विवेदी, उपाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी कोषाध्यक्ष कौशल किशोर त्रिपाठी, रूपेश तिवारी आदि रहे। संचालन गया प्रसाद त्रिपाठी ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...