गंगापार, जून 18 -- बारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत छीड़ी में निर्माणाधीन खेल का मैदान पर गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ग्राम प्रधान द्वारा एसडीएम बारा को शिकायती पत्र गुरुवार को दिया गया। एसडीएम ने राजस्व टीम को मौके पर भेजा। राजस्व टीम द्वारा की गई खानापूर्ति से ग्रामीणों में आक्रोश है। क्षेत्र के ग्राम पंचायत छीड़ी में आराजी संख्या 1014 खेल का मैदान के लिए आरक्षित है। शासन द्वारा खेल का मैदान विकसित करने के लिए लगभग पांच लाख रुपए स्वीकृत किया गया है।इस पर पंचायत द्वारा बाउंड्री वाल का निर्माण भी कराया जा रहा है। प्रधान सतीश गुप्ता का आरोप है कि दूसरे तरफ गांव के ही चंद्रिका प्रसाद द्वारा मकान निर्माण शुरू कर दिया गया है। प्रधान ने इसकी लिखित शिकायती पत्र एसडीएम बारा को दिया। एसडीएम द्वारा रा...