गंगापार, अप्रैल 3 -- शासन द्वारा ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने का आदेश लगातार जारी किया जा रहा है। इसके बाद भी बारा क्षेत्र में ओवरलोड वाहन हाईवे पर फर्राटा भर रहे हैं। शुक्रवार को बारा पुलिस ने एक ओवरलोड और बिना नंबर प्लेट के ट्रक को पकड़ कर विधिक कार्रवाई भी किया है। बारा क्षेत्र के हाईवे पर ओवरलोड वाहन राखड़ भर कर नियमित रूप से चल रहे हैं। इन वाहनों पर नंबर प्लेट भी नहीं लगा रहता है। शुक्रवार को बारा पुलिस ने इस तरह का एक ट्रक पकड़ कर विधिक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार जानकारी मिलते ही ओवरलोड वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.