गंगापार, अप्रैल 10 -- बारा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में शुक्रवार दोपहर आग लग गई।आग लगी से कई बीघे गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। आग बुझाने के बाद अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा। पहली आग लगी की घटना क्षेत्र के सरसेड़ी गांव में शार्ट सर्किट से लगी। इसमें लवकुश द्विवेदी की दो बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने पुलिस के सहयोग से आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद दमकल भी पहुंच गया था। दूसरी घटना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के सीमावर्ती क्षेत्र की बताई जा रही है। यहां भी गेहूं के खेत में आग लगने की बात कही जा रही है। यहां भी शार्ट सर्किट से आग लगी है। सरसेड़ी गांव में हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचे और जांच की है। इस संबंध में अग्निशमन विभाग के प्रभारी चंद्र कांत त्रिपाठी ने बताया कि आग की जानकारी मिलते ही एक मशीन सोनबरसा भेजा गया किंतु सूचना दे...