गंगापार, मार्च 16 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील मुख्यालय स्थित प्राथमिक विद्यालय बारा परिसर में कक्ष निर्माण में आ रही बाधाओं को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान संतोष जायसवाल की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। वक्ताओं ने कहा कि तहसील स्तर से भवन निर्माण की नाप के बाद उक्त स्थान पर अतिक्रमण होने के कारण निर्माण कार्य अवरुद्ध हो गया है। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के लिए पर्याप्त कक्ष नहीं हैं, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है।कहा कि निष्प्रयोज्य भवन में पढ़ाई बच्चों के लिए घातक है। बताया गया कि विभाग से भवन निर्माण के लिए 23 लाख की धनराशि यदि मार्च माह में वापस हो गई तो यह बारा का दुर्भाग्य होगा। बैठक में मुन्ना तिवारी, संतोष कनौजिया,वसीम अहमद, सुमंत भार्गव,बहादुर शर्मा, शिवकेश शर्मा, कैशलेश भारती,योगेंद्र जायसवाल, राहुल यादव, महेश प्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.