जहानाबाद, मई 17 -- कुर्था, निज संवाददाता। कुर्था थाना क्षेत्र के बारा गांव में शुक्रवार की मध्यरात्रि अज्ञात लोगों द्वारा दालान में आग लगा देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गनीमत रही कि दलान में सो रहे गृहस्वामी और दो मवेशी समय रहते बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बारा गांव निवासी तिजु सिंह के पुत्र मुनेश कुमार शनिवार की रात अपने दालान में सो रहे थे। इसी दौरान करीब 2 बजे उन्हें अचानक दम घुटने का एहसास हुआ। आंख खुलने पर उन्होंने देखा कि पूरा कमरा धुएं से भर चुका है और उनके बिछावन के दोनों ओर आग की लपटें उठ रही हैं। बताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्ति ने दलान के पीछे स्थित खिड़की के रास्ते आग लगा दी थी। स्थिति को भांपते हुए मुनेश कुमार तुरंत दरवाजा खोलकर बाहर निकले और शोर मचाते हुए घर की ओर भागे। उनकी आवा...