गंगापार, मई 28 -- बारा तहसील मुख्यालय पर स्थित जामा मस्जिद एवं क्षेत्र की मस्जिदों में गुरुवार सुबह ईद उल अजहा (बकरीद )की नमाज शांति पूर्ण तरीके अदा की गई और सुन्नते इब्राहिमी रब की बारगाह में कुर्बानी पेश की गई । क्षेत्र के घुरमी, पिपरांव ,सेहुंडा, रघुवीर का पूरा, तेलघना, कंचनपुर, ललई, मिश्रा बांध, सेमरी, जारी आदि गांवों के लोगों ने सुबह नमाज अदा कर साहवे निजात लोगों ने रब की बारगाह में कुर्बानी पेश की। जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना आलमगीर ने शनिवार को ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज पढ़ाई और बताया कि यह एक अजीम खुदा की बंदगी के साथ-साथ आपस में मुल्क और मिल्लत के लिए अल्लाह से खैरो मकदम की दुआ की जाती है। यह भी पढ़ें- ईदगाह में अदा हुई बकरीद की नमाज और एक दूसरे को बहुत सारी खुशियां बांटी जाती है।इसका मकसद यह नहीं सिर्फ जानवरों की कुर्बानी बल...