गंगापार, अगस्त 21 -- बारा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत हर्रो के मजरा सोनरा से धान की रोपाई करने जा रहे मजदूरों का ट्रैक्टर शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नारीबारी चौकी के सुरवल चंदेल गांव के पास पलट गया। इसमें एक बुजुर्ग महिला और एक लड़की की मौत हो गई और दर्जनों मजदूर घायल हो गए। इसकी जानकारी मिलते ही गांव के लोग घटनास्थल की ओर भागे तथा अपने अपने परिवार के लोगों की तलाश में जुट गए। उसके बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है और मातम छा गया है। क्षेत्र के सोनरा गांव के मजदूर बरसात के बाद से ही लगभग नियमित धान की रोपाई करने ट्रैक्टर से जाते थे। बताया गया कि किसान अपना ट्रैक्टर लेकर आते हैं और मजदूरों को ले जाते हैं। शाम को वापस उनके घर छोड़ दिया करते हैं।यह हमेशा से होता रहा है। ट्रैक्टर ट्राली पर चालीस -पचास मजदूर जाते हैं। शुक्रवार को भी मजदूरों की स...