मोतिहारी, सितम्बर 30 -- रक्सौल,एक संवाददाता। सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) की एक विशेष टीम ने बारा जिले के सिम्रौनगढ़ इलाके से दो पिस्टल और 5 राउंड कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सोमवार शाम को तैनात बॉर्डर आउट पोस्ट गोलागंज की टीम ने सिम्रौनगढ़ नगरपालिका-2, सलेमपुर से अवैध हथियारों के साथ स्थानीय जय प्रकाश कुशवाहा (50) को हिरासत में लिया। सशस्त्र प्रहरी बल के सह-प्रवक्ता व डीएसपी शैलेंद्र थापा के अनुसार, संदिग्ध स्थिति में पाए गए कुशवाहा की तलाशी लेने पर उसके पास से दो देशी पिस्टल और 5 राउंड कारतूस बरामद हुए। सशस्त्र पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी कुसवाहा सिम्रौनगढ़ नगरपालिका-2, अमृतगंज का रहने वाला है। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: आर्म्स एक्ट के मामले में दोषी करार बरामद हथियारों और कारतूस के साथ गिरफ्तार किए गए कुशवाहा को ...