गंगापार, मई 27 -- बारा तहसील के पहाड़ी क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराने लगा है। जलस्तर नीचे जाने से कई गांवों में हैंडपंप और जलस्रोत जवाब देने लगे हैं। प्रशासन को टैंकरों से पानी पहुंचा रहा है।टैंकर गांव में पहुंचते ही ग्रामीण पानी लेने के लिए उमड़ पड़ते हैं और लंबी कतारें लग जाती है। क्षेत्र के ग्राम पंचायत नीबी, लखनपुर, जनवा, लोहगरा, और जसरा के गींज आदि पहाड़ी गांवों में टैंकरों से पानी पहुंचाया जा रहा है। शंकरगढ़ के पहाड़ी कला की हरिजन बस्ती में स्थिति और गंभीर बनी हुई है।लगभग 50 घरों के लिए मात्र एक पंप ही सहारा है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- टोंस पंप कैनाल बंद, कमला पंप कैनाल में नहीं है पानी नगर पंचायत शंकरगढ़ के कुछ वार्डों में पानी का जलस्तर बिल्कुल नीचे चला गया है जहां पर कई समरसेब...