गंगापार, मई 31 -- बारा खास सहित आसपास के गांवों में पेयजल का पेयजल संकट बढ़ता जा रहा है। विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण बारा खास, गींज, लोहगरा, शंकरगढ़ में टैंकर से जलापूर्ति की जा रही है। विकास खंड शंकरगढ़ के पहाड़ी कला में चार दिनों से लोग इधर-उधर पानी के लिए भटक रहे हैं। बारा खास एवं आसपास के कई गांवों का भूजल पीने योग्य नहीं है। बारा खास में केवल एक कुंए का पानी शुद्ध है। इसी कारण लगभग सात किमी दूर ग्राम पंचायत पांडर के मजरा कोटवारन का पूरा के जल निगम से जलापूर्ति की जाती है किंतु गर्मी के कारण जलस्तर पहले से ही नीचे चला गया है और अब विद्युत आपूर्ति बाधित होने से समस्या और गंभीर हो गई है। इसके कारण बारा में तीन और गींज में दो टैंकर लगाया गया है। नगर पंचायत शंकरगढ़ के डूडा कॉलोनी, रावण टोला, पंखा टोला, सिंधी टोला, गुड़िया तलाब सहित...