गंगापार, मार्च 8 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर रविवार को बारा क्षेत्र के टिकरी कला गांव में संचालित जलोदरी महिला एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की दो महिलाओं को उनके अच्छे कार्यों के लिए राज्यपाल महोदय ने सम्मानित किया है। इससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जलोदरी महिला एग्रो प्रैड्यूसर कंपनी लिमिटेड टिकरी कला जसरा प्रयागराज की चेयरमैन रश्मि शुक्ला और बीओडी आरती सिंह को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा सम्मानित किया गया है। इसकी जानकारी मिलते ही गांव में खुशी छा गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...