नोएडा, अप्रैल 6 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सूरजपुर में चल रहे बाराही मेले में रविवार को बाल प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया गया। बाल कलाकार पलक राजपूत ने संपूर्ण रामायण का प्रभावशाली मंचन किया। शिव मंदिर सेवा समिति द्वारा उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। वहीं, मेले में यूट्यूबर प्रदीप भाटी (चिटहेरा) और रजनीश (इमलिया) भी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी मूलचंद शर्मा ने जानकारी दी कि मंगलवार को होली संगीत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...