बांका, फरवरी 23 -- बाराहाट (बांका), निज प्रतिनिधि। बाराहाट थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने 15 लीटर महुआ शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्ध ठिकाने पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान प्लास्टिक के गैलन में रखी करीब 15 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। मौके से एक महिला को हिरासत में लिया गया, जो शराब की तस्करी में संलिप्त बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाने ...