भागलपुर, मार्च 3 -- प्रखंड के बाराहाट स्थित विजय कॉलोनी में होली मिलन सह काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में सबसे पहले उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया तथा होली की बधाई दी। काव्य गोष्ठी का शुभारंभ हरेराम निराला ने किया। उन्होंने होली आई कविता का पाठ किया तथा संदेश दिया। काव्य पाठ में योगेश कौशल, मुकेश आजाद, डॉ. दीपांकर वियोगी, प्रो. सुदामा महतो, चंदन राज आदि ने भी भाग लिया तथा अपनी-अपनी कविताओं से लोगों को खूब हंसाया और गुदगुदाया। बाल कवियों नंदन, बबलू, पंकज आदि ने भी कविताएं सुनाईं। दूसरी ओर, प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ अभिमन्यु कुमार एवं अंचल कार्यालय में सीओ चंद्रशेखर कुमार एवं आरओ मनोहर कुमार के नेतृत्व में तथा मनरेगा कार्यालय में पीओ मुरलीधर मोदी एवं एकाउंटेंट अजय सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-...