गोड्डा, फरवरी 27 -- मेहरमा, एक संवाददाता। स्थानीय श्याम भक्त परिवार बाराहाट की ओर से आयोजित होने वाली श्री श्याम फाल्गुन निशान ध्वज शोभायात्रा को लेकर समस्त तैयारी पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को यह भव्य एवं विशाल शोभायात्रा बाजार की विभिन्न गलियों सहित मुख्य चौंक चौराहों से होकर गुजरेगी। महिलाओं ने सामूहिक रूप से प्रभु श्री श्याम के पावन निशान की विधिवत साज सज्जा का कार्य किया। इस दौरान उन्होंने श्री श्याम के भजन गुनगुनाते हुए भक्ति भाव से कार्य संपादित किया। मोर पंख, गेंदा फूल, रंगीन वस्त्र एवं सुंदर सजावटी सामानों से निशान को आकर्षक रूप दिया गया। शोभा यात्रा हेतु सुसज्जित रथ, झांकी, ध्वनि विस्तारक यंत्र, प्रकाश, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। सुसज्जित रथ पर विराजमान प्रभु श्री श्याम के दर्शन हेतु ...