बांका, मार्च 28 -- बाराहाट (बांका), निज प्रतिनिधि। बाराहाट मुख्य बाजार में गुरूवार की देर रात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मृतका की पहचान 80 वर्षीय लीला देवी, पति स्वर्गीय हरी साह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लीला देवी बाराहाट बाजार स्थित अपने घर में अकेले रहती थीं। बताया जा रहा है कि देर रात उन्हें नींद नहीं आने पर वह टहलने के लिए घर से बाहर निकल गई थीं। इसी दौरान मुख्य सड़क पर किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर महिला को घायल अवस्था में पड़ा देखा और शोर मचाया। सूचना मिलने पर पास में ही रहने वाले मृतका के पुत्र विजय साह अपने परिवार के साथ मौके पर पह...