कानपुर, जनवरी 9 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। पुलिस ने बारासिरोही में युवक की ईंट मारकर हत्या का खुलासा लगभग कर लिया है। शराब पीने के दौरान रुपये मांगने के विवाद में मारपीट हुई थी। घायल युवक ने बाद में हैलट में दम तोड़ दिया। पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो घटना का खुलासा हो गया। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। डीसीपी पश्चिम के मुताबिक आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नानकारी के प्रधान गेट पर रहने वाले रामवीर का 30 वर्षीय बेटा सोनू कल्याणपुर एसीपी कार्यालय में सफाई का काम करता था। नशे की लत के चलते पिछले छह महीने से वह काम पर नहीं जा रहा था। बुधवार सुबह क्रिकेट खेल रहे लड़कों की गेंद खाली प्लाट में चली गई थी। गेंद लेने प्लाट में पहुंचे लड़कों ने वहां खून से लथपथ सोनू को देखा। लड़कों की सूचना पर आनन-फानन में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.