एटा, अगस्त 30 -- Etah News: यूपी के एटा में बारावफात के मौके पर निकाली गई झांकी में भारत के नक्शे से जम्मू-कश्मीर का हिस्सा गायब कर दिया गया। इसका वीडियो जब किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया तो हड़कंप मच गया। वीडियो वायरल करने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की। पुलिस-प्रशासन को जब इसकी जानकारी हुई तो आयोजक को बुलाकर इस मामले में जबाव मांगा गया। सीओ के अनुसार आयोजक ने माफी मांगी है और गलती स्वीकार करते हुए भविष्य ऐसा नहीं होने की बात कही है। चार दिन पहले अलीगंज में बारावफात के दौरान विभिन्न झांकियां निकाली गई थी। इसी दौरान एक झांकी में प्रदर्शित भारत के नक्शे में जम्मू-कश्मीर का हिस्सा दिखाई नहीं दिया। किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया और पुलिस न...