महाराजगंज, अगस्त 26 -- परतावल, हिन्दुस्तान संवाद। बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने मंगलवार को देर शाम परतावल क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। अधिकारियों ने परतावल चौक से पिपरिया मदरसा तक पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में आमजन का सहयोग जरूरी है। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी ने लोगों से बात कर शांति व्यवस्था से त्यौहार मनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार फ्लैग मार्...